• Create News
  • ▶ Play Radio
  • स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में नर्सों की भूमिका प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग कर्मियों का मानव सेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में नर्सें अपनी जिम्मेदारियों का निस्वार्थ भाव से निर्वहन कर लोगों को नई आशा और संबल प्रदान करती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ राजस्थान और स्वस्थ भारत के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में नर्सें महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

    उन्होंने सभी नर्सिंग कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *