• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी अपराधी पप्पू साव गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जहानाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी पप्पू साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

    पुलिस ने आरोपी को बक्सर जिले के नया भोजपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पप्पू साव जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव का रहने वाला है और नरेश साव का पुत्र बताया जा रहा है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट, तोड़फोड़, फायरिंग और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह महिला थाना कांड संख्या 35/19 में लंबे समय से वांछित था।

    आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अंतरराज्यीय छापेमारी टीम का गठन किया गया था। यह टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई कर रही थी।

    महिला थाना प्रभारी सुरुचि शर्मा ने मंगलवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी शाखा और महिला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

    छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, तकनीकी शाखा प्रभारी विकास कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष सुरुचि शर्मा, धनंजय कुमार और बंटी कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

    पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *