• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद: जिलाधिकारी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं के लाभों के प्रति किया जागरूक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जहानाबाद: जिले की जिलाधिकारी Alankrita Pandey ने 14 मई को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रतनी फरीदपुर प्रखंड की खैरा परसा पंचायत तथा जहानाबाद प्रखंड की किनारी पंचायत में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

    जिला पदाधिकारी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अंचल अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी बीएलओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और राजस्व कर्मी आपसी सहयोग से प्रतिदिन कम से कम पांच किसानों की फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन कर्मियों द्वारा पंचायतवार निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है।

    जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को परिमार्जन आवेदनों में नाम मिसमैच जैसी सामान्य त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संशोधित डेटा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए, ताकि फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    इसके अलावा राजस्व कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे किसानों की पहचान करने और कैंप मोड में परिमार्जन कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया, जिनकी जानकारी में त्रुटियां हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और लाभों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज अनुदान, खाद सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर अनुदान तथा आपदा राहत सहायता जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा।

    उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading
    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *