• Create News
  • ▶ Play Radio
  • #12YearsOfSeva: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मनाए सेवा-सुशासन के 12 वर्ष, कारगिल वीर और द्रोणाचार्य अवॉर्डी समेत 9 विभूतियों का सम्मान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के संत सत्यनारायण दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और मुरलीपुरा मंडल क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर उपस्थित प्रबुद्धजनों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा और सुशासन ही सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है तथा इसी भावना के साथ राजस्थान सरकार भी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर समाज, शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 9 विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक एवं कवि श्री मुन्नाल जी कुमावत, महावीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध के वीर नायक श्री दिगेंद्र कुमार जी, अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिलिस्ट एवं शिक्षाविद् श्री नरेश शर्मा जी, व्यवसायी एवं गौसेवक श्री रामअवतार जी बंसल, समाजसेवी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री भवानी सिंह जी, शहीद स्वर्गीय रोहितास लांबा की वीरांगना श्रीमती मंजू लांबा जी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री सागरमल जी, शूटिंग अवॉर्ड से सम्मानित श्री उमेश चौधरी जी तथा सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी श्री हरिप्रसाद शर्मा जी शामिल रहे।

    उप मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित विभूतियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, शैक्षणिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षों की उपलब्धियों को भी साझा किया गया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *