• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘White Double Cross’, सीएम भजनलाल बोले- 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘The Order of the White Double Cross (1st Class)’ से सम्मानित किए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बताया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, संस्कृति, सामर्थ्य और वैश्विक प्रतिष्ठा का सम्मान है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। आज वैश्विक समुदाय भारत की बात गंभीरता से सुनता है और उसकी नीतियों का सम्मान करता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और विश्व में देश का सम्मान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व, भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत और विश्व में देश की मजबूत होती साख का प्रतीक है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *