• Create News
  • ▶ Play Radio
  • कोटेपाड़ा जंगल हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी फंटुस लागुरी गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलांगर नाला से बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को कोटेपाड़ा ग्राम मुंडा ने सूचना दी थी कि सुखदेवलांगर नाला में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

    जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराने का प्रयास किया। देर शाम मृतक की पहचान मुकेश बारजो (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रीतम बारजो, निवासी छोटा महुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले फंटुस लागुरी के साथ मुकेश का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

    मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो (19 वर्ष) के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 103(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने 16 जून 2026 को आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी, निवासी छोटा महुलडीहा, थाना जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    छापामारी दल में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू, पुलिस निरीक्षक नोवामुंडी अंचल बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास, पुलिस पदाधिकारी विश्वनाथ हेंब्रम, मनमथो प्रधान, तकनीकी शाखा चाईबासा के अभय कुमार तथा जगन्नाथपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

  • Chandan Kumar

    नजर हर खबर पर

    Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *