• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भूमि विकास बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिहाग का नोहर में भव्य स्वागत, बोले- किसान हित सर्वोपरि

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    हनुमानगढ़ जिले के नोहर स्थित मैस्सी ट्रैक्टर एजेंसी में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिहाग का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और एजेंसी के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मैस्सी ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक भूप सिंह घिटाला ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नोहर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि पूरे जिले के भूमि विकास बैंक का नेतृत्व अब इस क्षेत्र को मिला है। इससे कृषि एवं बैंकिंग सेवाओं के क्षेत्र में किसानों को विशेष लाभ मिलेगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

    इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के सचिव सोहन लाल वर्मा तथा कैशियर विनोद राव का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजेंद्र सिहाग ने कहा कि किसान हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है।

    उन्होंने विश्वास दिलाया कि भूमि विकास बैंक किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने चेयरमैन का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और किसान हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *