• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रातोरात 16 IAS अधिकारियों के तबादले; गोपालगंज, किशनगंज और बांका के DM बदले

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलाधिकारियों (DM), नगर आयुक्तों और विभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

    इस फेरबदल के तहत गोपालगंज, किशनगंज और बांका के जिलाधिकारियों को सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं बिजली, नगर विकास, डेयरी, शिक्षा और पर्यटन जैसे अहम विभागों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

    इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    • अनिमेष कुमार पराशर को शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    • शीर्षत कपिल अशोक को राज्य पथ विकास निगम से स्थानांतरित कर बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
    • निलेश रामचंद्र देवरे को सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    • नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

    इन जिलाधिकारियों का हुआ तबादला

    • नवदीप शुक्ला (2013 बैच) – बांका के डीएम पद से हटाकर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।
    • पवन कुमार सिन्हा (2013 बैच) – गोपालगंज के डीएम से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए।
    • विशाल राज (2017 बैच) – किशनगंज के डीएम पद से हटाकर बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया।

    अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

    राज्य सरकार ने कई युवा अधिकारियों को भी अहम विभागों में जिम्मेदारी दी है।

    • सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
    • कुमार मंगलम को पूर्णिया नगर आयुक्त से राजस्व परिषद का सचिव बनाया गया।
    • प्रशांत कुमार सीएच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का परियोजना निदेशक बनाया गया।
    • स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया गया।
    • श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
    • अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
    • प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।
    • कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया।
    • अनन्या सिंह को जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

    प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। विशेष रूप से 2020 बैच के युवा IAS अधिकारियों को वित्त, शिक्षा, पर्यटन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी देकर प्रशासन में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया गया है।

    सरकारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।

  • Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; कर्जमाफी की पहली किस्त जारी, 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,029 करोड़ रुपये जमा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से अहिल्यादेवी होलकर…

    Continue reading
    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *