प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ी से बढ़ती वैश्विक भूमिका, आर्थिक प्रगति, अंतरिक्ष मिशन, आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आज का भारत “ग्रो मोर, अचीव मोर” की भावना के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि देश लगातार विकास और नवाचार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है तथा विकसित भारत का लक्ष्य अब दूर नहीं है।
गगनयान मिशन और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उड़ान
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन को तकनीकी सहयोग देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह में नया स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। साथ ही भारत भविष्य में अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रहा है।
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है। इसके साथ ही भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, जो देश की तकनीकी और आर्थिक क्षमता को दर्शाता है।
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर सख्त संदेश
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद केवल किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया इस खतरे के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने वैश्विक तनाव और संघर्षों का समाधान कूटनीति एवं संवाद के माध्यम से निकालने पर भी जोर दिया।
भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को नई मजबूती
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूरेनियम निर्यात समझौते को आगे बढ़ाया और क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया।
इसके अलावा गगनयान मिशन के लिए स्पेस ट्रैकिंग सहयोग तथा वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक रोडमैप भी पेश किया गया।
भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और मूल्यों के बल पर भारत की सकारात्मक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध आने वाले








