• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बिजली-पानी-सड़क से पीएम आवास और पीएम-कुसुम योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण को राज्य सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यों की गति तेज की जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अमृत 2.0 तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम-कुसुम योजना, डांग विकास कार्यक्रम, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना, अटल ज्ञान केंद्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विभाग से प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *