• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बांसवाड़ा में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा, तैयारियों का लिया गया जायजा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    संवादाता | राजेश चौधरी | जयपुर/बांसवाड़ा| आगामी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में होने वाली यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय बांसवाड़ा में अहम बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    सेवा पखवाड़ा से जुड़ा आयोजन

    यह जनसभा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित की जा रही है। बैठक के दौरान नेताओं ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    आमजन को योजनाओं का लाभ

    बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अधिक से अधिक आमजन तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और प्रधानमंत्री की सभा में व्यापक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित हो।

    कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय स्तर पर तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी पदाधिकारियों ने कहा कि बांसवाड़ा की यह सभा प्रदेश की राजनीति में अहम पड़ाव साबित होगी।

    📄 Download News

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *