• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पूनिया कॉलोनी अंडरपास पर समाधान की मांग, संघर्ष की चेतावनी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    पूनिया कॉलोनी अंडरपास से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान को लेकर आज चूरू में प्रशासनिक स्तर पर पहल की गई। सामाजिक कार्यकर्ता हसन रियाज चिश्ती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्री अभिषेक सुराणा, PWD के XEN श्री हृतिक सांखला और चूरू नगर परिषद आयुक्त श्रीमती अभिलाषा चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन में पूनिया कॉलोनी अंडरपास से आमजन को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लिया जाए।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल गणमान्य लोग

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मोहन जी आसेरी, शीश राम जी कालेर, गौरव शर्मा, धनराज न्योल, पवन जी भार्गव, मोहन जी सेन, सोयल खान डीके, सद्दाम हुसैन, अरविंद भांभू सहित कई अन्य गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

     संघर्ष के लिए तैयार, समाधान की उम्मीद

    सामाजिक कार्यकर्ता हसन रियाज चिश्ती ने कहा कि प्रशासन से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है, लेकिन यदि समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से नहीं हुआ तो जनहित में संघर्ष का रास्ता भी अपनाया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय नागरिक पूरी तरह तैयार हैं।

    प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देगा और पूनिया कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *