• Create News
  • ▶ Play Radio
  • देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाता है बजट 2026-27

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़

    केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने इसे विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला और देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट को लाइव देखने का अवसर मिला, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ तौर पर दिखाई देती है।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता यह बजट राष्ट्र निर्माण की सामूहिक भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

    उन्होंने कहा कि माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ-साथ किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दीर्घकालिक लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

    उप मुख्यमंत्री के अनुसार बजट में नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और देश की आर्थिक शक्ति को और सशक्त बनाने की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि भारत के भविष्य को मजबूत आधार भी प्रदान करता है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *