• Create News
  • पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने छात्रों को सड़क सुरक्षा व सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़
    पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा छात्रों में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, फर्स्ट एड एवं सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू के नेतृत्व में 20 फरवरी को आर.एस. एजुकेशनल एकेडमी, मंडी क्रॉसिंग करहल (मैनपुरी) में रोड सेफ्टी, ट्रैफिक अवेयरनेस, फर्स्ट एड और सीपीआर विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव (सचिन आजाद) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर सही प्राथमिक उपचार से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

    इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी तथा सदस्य धर्मेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, गार्ड, स्कूल ड्राइवर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

    प्रशिक्षण के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    राज-उन्नति बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने ₹84.28 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के…

    Continue reading
    16 घंटे बाद नहर से मिला युवक का शव, शादी में जा रहा था बाइक सवार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़ घिरोर रोड स्थित नहर पुल से बीती रात बाइक सहित नहर में गिरे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *