• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 511 कार्टून बीयर के साथ पकड़ा गया तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में पुलिस अभिरक्षा से एक शराब तस्कर के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर बरामद कर चालक और उपचालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस चार कैदियों को लेकर मंडल कारा जा रही थी।

    इसी दौरान काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में ट्रैफिक जाम के कारण पुलिस वाहन की गति धीमी हो गई। मौके का फायदा उठाकर दो तस्करों ने हथकड़ी सरकाकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने लगे।

    पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोककर उनका पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद एक कैदी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान कर्णाव कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि यह घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

    यह घटना पुलिस कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताओं को उजागर करती है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    भादरा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: वर्मा हॉस्पिटल में 9 जुलाई से डॉ. अरुणा सोलंकी देंगी 24×7 सेवाएं, आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज भी उपलब्ध

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़ भादरा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक…

    Continue reading
    भारतीय किसान संघ का नोहर में नशे और चोरी के खिलाफ अभियान, SP को सौंपा ज्ञापन; अवैध होटल और शराब पर कार्रवाई की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय किसान संघ की नोहर शाखा की बैठक अध्यक्ष प्रताप सिंह सहारन की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह, नोहर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *