• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026: जयपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़

    राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

    इस अवसर पर आयोजित समारोह में परेड की सलामी ली गई तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए समर्पित पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन भी देखने को मिला।

    साथ ही, सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘राजकॉप ऐप’ व पोर्टल में विशेष फीचर का शुभारंभ भी किया गया, जिससे पुलिस कर्मियों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सके।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश की शांति और सुरक्षा के सजग प्रहरियों पर हमें गर्व है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *