• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद: अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन-ऑटो टक्कर, बड़ा हादसा टला

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में शुक्रवार देर शाम पटना-गया रेलखंड पर सेवनन हॉल्ट के पास एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, गया से पटना जा रही मेमू ट्रेन जब सेवनन हॉल्ट के पास से गुजर रही थी, तभी एक ऑटो चालक ने अचानक अवैध क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो करीब 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और न ही जान-माल का नुकसान हुआ। घटना के बावजूद रेल परिचालन सामान्य बना रहा और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

    सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

    आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना अवैध रेलवे क्रॉसिंग से ट्रैक पार करने के कारण हुई। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल निर्धारित रेलवे फाटकों का ही उपयोग करें। अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करना बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *