• Create News
  • ▶ Play Radio
  • SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; कोकण डिवीजन रहा अव्वल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित SSC यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस वर्ष राज्य का कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

    बोर्ड अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। छात्र-छात्राएं आज दोपहर 1 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

    इस वर्ष राज्यभर में लाखों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 14 लाख 20 हजार 486 विद्यार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

    आंकड़ों के अनुसार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.96 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 89.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस प्रकार लड़कियां लड़कों से 5.40 प्रतिशत आगे रहीं।

    डिवीजनवार परिणामों में कोकण डिवीजन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 97.62 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया। वहीं छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन का परिणाम 88.41 प्रतिशत रहा, जो राज्य में सबसे कम है।

    अन्य डिवीजनों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

    • मुंबई – 94.97%
    • कोल्हापुर – 95.47%
    • नासिक – 90.93%
    • अमरावती – 90.50%
    • नागपुर – 89.07%
    • लातूर – 88.42%
    • छत्रपति संभाजीनगर – 88.41%

    बोर्ड ने जानकारी दी कि इस वर्ष 20 विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। साथ ही राज्य की 6,612 स्कूलों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है।

    रिजल्ट के अनुसार:

    • 4,22,851 विद्यार्थी विशेष प्रावीण्य के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
    • 4,31,164 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए।
    • 3,80,437 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में सफल रहे।
    • 1,34,134 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

    दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। परीक्षा में शामिल 9,912 दिव्यांग विद्यार्थियों में से 9,042 विद्यार्थी पास हुए, जिनका कुल परिणाम 91.22 प्रतिशत रहा।

    राज्यभर की 23,612 माध्यमिक स्कूलों ने इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया था। कुल मिलाकर 15 लाख 55 हजार 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

    रिजल्ट घोषित होते ही राज्यभर में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई जगहों पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर सफलता का जश्न मनाया।

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *