• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जनगणना 2027: भादरा में प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा, 16 मई से शुरू होगा मकानसूचीकरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में जनगणना 2027 के तहत मकानसूचीकरण के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में शहरी क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण नगरपालिका टाउन हॉल भादरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 के तहत मकानसूचीकरण का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में भवनों, मकानों और संबंधित आंकड़ों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर ओमप्रकाश सुड्डा और कुलदीप सिंह ने तीन दिनों तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना ऐप डाउनलोड करने, नजरी नक्शा तैयार करने, भवन और मकान नंबर अंकित करने, मोबाइल ऐप में आंकड़े दर्ज करने और डेटा सिंक करने की प्रक्रिया समझाई गई।

    इसके अलावा प्रशिक्षण में कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने जनगणना के दौरान डिजिटल प्रणाली के सही उपयोग और डेटा की गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

    चार्ज जनगणना अधिकारी मोहित गर्ग ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पूरी लगन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसलिए डेटा की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

    गौरतलब है कि 1 मई से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भारत के इस राज्य में सस्ती हुई शराब, 100 से ज्यादा ब्रांड्स के दाम 50 रुपये तक घटे, यहां देखें नई रेट लिस्ट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश में जहां कई राज्यों में शराब की कीमतों में समय-समय पर बढ़ोतरी देखने को मिलती है, वहीं अब केरल…

    Continue reading
    जितेंद्र आव्हाड के घोड़ा आंदोलन पर सदाभाऊ खोत का तीखा हमला, बोले – “जिस घोड़े पर आप बैठे, वह उस घोड़े का भी अपमान है”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता जितेंद्र आव्हाड द्वारा किए गए घोड़ा आंदोलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *