• Create News
  • जयपुर में हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, J.P. नड्डा ने की योजनाओं की शुरुआत और स्कूटी वितरण।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    छात्रवृत्ति और स्कूटी वितरण से बालिकाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का प्रोत्साहन।

    सवांदाता,जयपुर,राजस्थान

    जयपुर,राजस्थान: राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कई महिला-कल्याण योजनाओं का शुभारंभ, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

    छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति और स्कूटी
    इस कार्यक्रम में प्रदेश की बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति की किस्त जारी की गई और योग्य लाभार्थी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई।
    १. यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम मानी जा रही है, जिससे राज्य की बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
    २. इस पहल से शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन को बल मिलेगा।

    मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
    कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे:
    १. माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
    २. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़
    ३. केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत
    ४. उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा
    ५. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी
    ६. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खिंवसर और श्री मदन दिलावर
    ७. मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत
    ८. अन्य जनप्रतिनिधिगण और विभागीय अधिकारी

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
    कार्यक्रम में विशेष जोर शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर रहा।
    १. बेटियों को स्कूटी एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर सरकार ने यह संदेश दिया कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाना राज्य की प्राथमिकता है।
    २. यह सम्मेलन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर आधारित था, जिन्होंने अपने शासनकाल में महिला कल्याण और समाज सुधार के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए थे।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    63 की उम्र में सुनहरी उड़ान: फोर्स अकादमी मँझगवां की कोच सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़कभी-कभी कुछ जीतें सिर्फ पदक नहीं होतीं, वे अधूरे सपनों की वापसी होती…

    Continue reading
    Dr. Leena Jadhav: सेवा, सौंदर्य और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं एक व्यवसाय के रूप में देखी जाती हैं, वहीं Dr. Leena…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *