• Create News
  • किसी भी कीमत पर अपना द्वीप बचाएगा भारत का मित्र जापान, F-35 फाइटर जेट से की चीन की घेराबंदी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जापान की जवाबी तैयारी से चीन बौखलाया।

    Japan deployed F-35: चीन की आक्रामक विस्तारवादी नीति के खिलाफ जापान ने बड़ा कदम उठाया है। अपने विवादित सेनकाकू द्वीप समूह की सुरक्षा के लिए जापान ने अमेरिकी F-35A फाइटर जेट्स को कोमात्सु एयरबेस (होंशू द्वीप) पर तैनात कर दिया है। यह क्षेत्र पूर्वी चीन सागर में स्थित है, जिस पर चीन दियाओयू द्वीप कहकर अपना दावा करता है।

    जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी ने कहा कि यह तैनाती, जापान की वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करेगी और पूर्वी सागर में प्रशिक्षण व निगरानी अभियानों को बढ़ावा देगी।

    सेनकाकू द्वीप विवाद: चीन बनाम जापान
    १. सेनकाकू (जापानी नाम) या दियाओयू (चीनी नाम) द्वीप समूह पर जापान और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है
    २. 1895 के जापान-चीन युद्ध के बाद जापान ने इन द्वीपों पर नियंत्रण कर लिया था
    ३. 1970 के दशक में जब यहां तेल और गैस भंडार का पता चला, तब से चीन ने इन पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया
    ४. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका ने इन द्वीपों को जापान को लौटा दिया था

    अब चीन इन द्वीपों पर हक जताते हुए कोस्ट गार्ड और लड़ाकू विमान तैनात कर चुका है। उसने क्षेत्र को एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (ADIZ) भी घोषित किया है।

    अमेरिका ने निभाई दोस्ती, चीन की घेरेबंदी शुरू
    अमेरिका और जापान के सैन्य गठजोड़ ने इस क्षेत्र में चीन की आक्रामकता पर अंकुश लगाने के लिए F-35A फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। पहले ये फाइटर जेट मिसावा एयरबेस तक सीमित थे, लेकिन अब कोमात्सु एयरबेस पर इनकी मौजूदगी चीन के लिए सीधी चुनौती मानी जा रही है। जापान सरकार के अनुसार, भविष्य में और भी उन्नत सैन्य संसाधन इस क्षेत्र में भेजे जाएंगे।

    सीधे युद्ध की स्थिति नहीं, लेकिन खतरा बरकरार
    फिलहाल जापान और चीन के बीच सीधे युद्ध की स्थिति नहीं है, लेकिन क्षेत्र में सैन्य और नौसैनिक टकराव की आशंका लगातार बनी हुई है। ड्रैगन की हरकतों से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव गहराता जा रहा है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संघर्ष से साकार हुआ सपना – ‘परिधान रेंटल बुटीक’ के माध्यम से हर्षदा राजन मोरे की प्रेरणादायक उद्यमी यात्रा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यक्ति की कहानी के पीछे संघर्ष, त्याग और मजबूत संस्कारों की नींव छिपी होती है। हर्षदा राजन मोरे…

    Continue reading
    जगदंबा ट्रेडर्स: संगमनेर में भरोसेमंद निर्माण सामग्री सप्लायर की उभरती सफलता कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राहुल दत्तात्रय साबळे का उद्देश्य स्पष्ट था—स्थानीय निर्माण क्षेत्र को भरोसेमंद, गुणवत्तापूर्ण और उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराना। निर्माण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *