




कोविड का खतरा फिर मंडराया, केरल और महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेज़ी से फैल रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4,866 तक पहुंच गई है। इस दौरान अब तक 51 लोगों की मौत भी हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह लहर भले ही उतनी घातक न हो, लेकिन सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है।
राज्यों का हाल – कहां कितने एक्टिव केस?
केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
१. कुल एक्टिव केस: 1,487
२. नए मामले: 114
३. मौतें: 9
महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक
१. कुल केस: 1,064
२. नए मामले: 105 (मुंबई – 32, ठाणे – 4)
३. मौतें: 17 (नवी मुंबई, डोंबिवली, कोल्हापुर समेत)
दिल्ली में कोविड की वापसी
१. एक्टिव केस: 562
२. नए मामले: 105
३. मौतें: 7
गुजरात में नए केस तेजी से बढ़े
१. एक्टिव केस: 508
२. नए मामले: 119
३. अस्पताल में भर्ती: 18
४. मौतें: कोई नहीं
अन्य राज्यों की स्थिति
राज्य एक्टिव केस नए केस मौतें
उत्तर प्रदेश 198 3 –
कर्नाटक 436 112 –
आंध्र प्रदेश 50 – –
असम 8 – –
बिहार 31 – –
हरियाणा 63 – –
मध्य प्रदेश 30 – –
पंजाब 16 – –
राजस्थान 103 – –
क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का उपयोग करें, नियमित हाथ धोते रहें और लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड जांच कराएं। हालांकि फिलहाल लॉकडाउन जैसे कदम की संभावना नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com