




सोने-चांदी के भाव में बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद फिर से तेजी लौट आई है। जानिए आपके शहर में आज का लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर का भाव।
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 3 जुलाई 2025, गुरुवार को फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो कल के मुकाबले बढ़त दिखाता है। कल इसका रेट 98,410 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 90,660 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
चांदी के दाम में मामूली गिरावट
आज चांदी के भाव में हल्की गिरावट आई है। 1 किलो चांदी का रेट 1,09,900 रुपये है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,10,100 रुपये था।
जानिए आपके शहर में आज का सोना-चांदी का रेट (3 जुलाई 2025)
शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
दिल्ली 99,050 90,810 74,300 1,09,900
मुंबई 98,900 90,600 74,180 1,09,900
चेन्नई 98,900 90,600 74,180 1,09,900
कोलकाता 98,900 90,600 74,180 1,09,900
बेंगलुरु 98,900 90,600 74,180 1,09,900
हैदराबाद 90,710 90,600 74,180 1,09,900
अहमदाबाद 98,950 90,600 74,180 1,09,900
भोपाल 98,950 90,600 74,180 1,09,900
सोने-चांदी की कीमतें कैसे तय होती हैं?
सोने-चांदी के दाम डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल के भाव, और आंतरराष्ट्रीय बाजारों में उठापटक पर निर्भर करते हैं। अगर दुनिया में तनाव रहता है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने-चांदी में निवेश करते हैं, जिससे इनकी कीमतें चढ़ जाती हैं। वहीं, वैश्विक स्थिरता होने पर निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं और सोने-चांदी के भाव में गिरावट आती है।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com