• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारत-पाक टेंशन के बीच इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 10000 लोगों की चली जाएगी नौकरी।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है. अब कंपनी ने सुधार के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है.

    भारत-पाक टेंशन की बीच टेस्ला को बैटरी सप्लाई करने वाली जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज पैनासोनिक ने बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को दुनिया भर में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की. यह कंपनी में काम करने वाले लगभग 230,000 कर्मचारियों का चार परसेंट है. कंपनी ने प्रॉफिट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

    रिव्यू करने की तैयारी में है कंपनी
    पैनासोनिक ने कहा कि सभी ग्रुप कंपनियों का रिव्यू किया जाएगा, खासकर सेल्स और इनडायरेक्ट डिपार्टमेंट्स की. इसके अलावा, ऑर्गेनाइजेशन और स्टाफ की संख्या का भी रीवैल्यूएशन किया जाएगा. कंपनी का मकसद जापान में 5000 कर्मचारियों और बाकी दूसरे देशों से 5000 कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करना है. हालांकि, इस दौरान कंपनी हर देश में लागू श्रम संबंधी नियम-कानूनों का पालन करेगी.

    मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार
    कुकर से लेकर टीवी और फ्रीज जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी आज घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम है. ओसाका बेस्ड यह कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए बैटरी का प्रमुख सप्लायर है. कंपनी हाउसिंग, एनर्जी और ऑटो सेक्टर्स से भी जुड़ी हुई है. पैनासोनिक ने फरवरी में कंपनी में कई स्ट्रक्चरल इश्यूज को हल करने के लिए एक मैनेजमेंट रीफॉर्म प्रोग्राम का आउटलाइन तैयार किया है.

    मुनाफा और बिक्री में गिरावट से कंपनी को फिक्र
    शुक्रवार को कंपनी ने कहा, इस रीफॉर्म प्रोग्राम के जरिए कंपनी का लक्ष्य कम से कम 150 बिलियन येन (1 बिलियन डॉलर) तक अपना मुनाफा बढ़ाना है. शुक्रवार को जारी अपनी पूरे साल की इनकम रिपोर्ट में पैनासोनिक ने इस साल प्रॉफिट में 15 परसेंट की गिरावट और बिक्री में आठ परसेंट की गिरावट का अनुमान लगाया है.

    पैनासोनिक होल्डिंग्स के सीईओ युकी कुसुमी ने जापान के निक्केई न्यूजपेपर को अप्रैल में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ”दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी जरूरी है.”

  • Related Posts

    संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान…

    Continue reading
    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *