• Create News
  • ▶ Play Radio
  • Gmail का नया Manage Subscriptions फीचर लॉन्च, अब प्रमोशनल ईमेल्स से मिलेगी छुटकारा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    AI आधारित इस फीचर से आप अनचाहे मेल्स को आसानी से कर सकेंगे अनसब्सक्राइब, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए हुआ शुरू।

    Gmail Update New Feature: क्या आप भी रोजाना Gmail में आने वाले फालतू प्रमोशनल और न्यूजलेटर ईमेल्स से परेशान हैं? क्या बार-बार अनचाहे मेल्स आने से आपका Gmail स्टोरेज फुल हो जाता है? तो आपके लिए खुशखबरी है। Gmail ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी इस परेशानी को काफी हद तक खत्म कर देगा।

    इस नए फीचर का नाम है Manage Subscriptions, जो Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

    कैसे काम करता है Manage Subscriptions फीचर?
    Gmail का यह फीचर आपके मेलबॉक्स को स्कैन कर उन सभी कंपनियों और वेबसाइट्स की लिस्ट दिखाता है, जिनके न्यूज़लेटर और प्रमोशनल ईमेल्स आपने सब्सक्राइब कर रखे हैं।

    यह फीचर AI तकनीक से लैस है और आपके पूरे मेल डाटा को एनालाइज करके यह पता लगाता है कि किन ब्रांड्स से आपको लगातार ईमेल मिल रहे हैं। आप उस लिस्ट से किसी भी मेल को:
    १. Unsubscribe कर सकते हैं,
    २. स्पैम में भेज सकते हैं, या
    ३. ब्लॉक कर सकते हैं।
    वहीं जिन मेल्स की आपको जरूरत है, उन्हें आप यथावत रहने दे सकते हैं।

    कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?
    १. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail ऐप खोलें
    २. ऊपर की तरफ Promotions टैब पर क्लिक करें
    ३. यहां आपको Manage Subscriptions का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें
    ४. अब आपके सामने सभी सब्सक्रिप्शंस की लिस्ट आ जाएगी
    ५. आप बारी-बारी से इन्हें Unsubscribe कर सकते हैं या अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग कर सकते हैं

    फिलहाल किन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है?
    १. यह फीचर फिलहाल सिर्फ Android और iOS के Gmail ऐप में उपलब्ध है
    २. डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Gmail वेब वर्जन पर यह सुविधा फिलहाल नहीं दी गई है
    ३. जिन यूजर्स के पास Gmail ऐप का पुराना वर्जन है, उन्हें इसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करना होगा

    क्यों है यह फीचर जरूरी?
    आज के समय में लोग अनजाने में कई वेबसाइट्स और ब्रांड्स को सब्सक्राइब कर देते हैं, जो बाद में रोजाना दर्जनों प्रमोशनल मेल भेजते रहते हैं। इससे Gmail का स्टोरेज जल्दी भर जाता है और जरूरी मेल्स छूट जाते हैं।

    यह नया फीचर उन सभी यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो रोजाना फालतू ईमेल्स से परेशान रहते हैं और अपने मेलबॉक्स को क्लीन रखना चाहते हैं।

    Gmail का Manage Subscriptions फीचर यूजर्स को प्रमोशनल मेल्स से छुटकारा दिलाकर जरूरी मेल्स तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है। अगर आप भी अपने Gmail को क्लीन और फास्ट रखना चाहते हैं, तो इस फीचर का तुरंत इस्तेमाल करें।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *