• Create News
  • ▶ Play Radio
  • महज पांच रुपये की चुंगी को लेकर इंसानियत शर्मसार, बुज़ुर्ग सब्ज़ी विक्रेता की बेरहमी से हत्या

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    संवादाता | रंजीत कुमार | जहानाबाद/काको | जिले के काको बाज़ार में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। महज 5 रुपये की चुंगी को लेकर हुए विवाद में चुंगी वसूली करने वाले युवक ने बुज़ुर्ग सब्ज़ी विक्रेता मोहम्मद मोहसिन की बटखरे से सीने पर वार कर हत्या कर दी।

    विवाद कैसे बढ़ा?

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहसिन रोज़ाना की तरह सब्ज़ी बेचने बाज़ार पहुंचे थे। आरोपी विक्की पटेल ने उनसे 15 रुपये चुंगी मांगी। मोहसिन ने तत्काल 10 रुपये दे दिए और शेष 5 रुपये बाद में देने की बात कही। इसी बात पर विक्की बिफर पड़ा और पहले उन्हें लात-घूंसे से पीटा, फिर बटखरे से सीने पर वार कर दिया। ज़ख्म इतना गहरा था कि मोहसिन मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद माहौल गर्माया

    हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने एनएच-33 को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा, जेल का कैदी वाहन समेत सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं। स्थिति को काबू में करने के लिए एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ संजीव कुमार सिन्हा, काको बीडीओ आशीष मिश्रा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रात में परिजनों को सौंपा। प्रशासन ने घोषणा की कि आरोपी विक्की पटेल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और चुंगी वसूली से संबंधित सैरात की नीलामी निरस्त करने की संस्तुति भेजी जाएगी।

    मृतक के परिजनों को मदद

    एसडीएम ने मृतक के परिजनों को शक्ति योजना के तहत दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता और 20 हज़ार रुपये की तत्काल राहत देने का आश्वासन दिया।

    📄 Download News

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    बिहार के सीवान में AK-47 चलने के बाद एसपी हटाए गए, जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई थी फायरिंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार के सीवान में 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा AK-47 से फायरिंग किए जाने…

    Continue reading
    सोशल मीडिया सेंसरशिप पर खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 5 महीनों में जारी हुए 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *