• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर: गाली गलौज व धमकी का मामला पुलिस जांच में जुटी…

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | कानपूर | समाचार वाणी न्यूज़
    कस्बा बेवर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के ही नामजद व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

    पीड़िता ज्योति पत्नी अरुण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पति घर के बाहर गाड़ी धो रहे थे। वह भी वहीं मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस का नामजद आरोपी वहां आ गया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और अरुण कुमार को जान से मारने की धमकी दी।

    घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *