• Create News
  • ▶ Play Radio
  • संगरिया: ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह, डॉ. बी.एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़

    संगरिया स्थित ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्वामी केशवानंद स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    समारोह में वर्मा हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, भादरा के डॉ. बी.एस. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    अपने संबोधन में डॉ. बी.एस. वर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वामी केशवानंद जी के शिक्षा दर्शन और ग्रामीण विकास के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम है और ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

    इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यापीठ परिवार, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    संजय श्रीरंग भोसले और श्वेता संजय भोसले: जल एवं सोलर समाधान के क्षेत्र में भरोसे का नाम बनी एकदंत एजेंसिज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के चिपलून क्षेत्र में जल और सोलर समाधान के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही एकदंत एजेंसिज आज…

    Continue reading
    मुंबई: दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची की मुंबई स्थित 500 करोड़ की संपत्तियों पर ED की बड़ी कार्रवाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim के करीबी और ड्रग तस्कर Iqbal Mirchi से जुड़ी मुंबई की करोड़ों रुपये की संपत्तियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *