• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद में ‘सोने की बिस्किट’ के नाम पर ठगी, महिला की सोने की बाली लेकर फरार हुए बदमाश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    शहर में एक बार फिर ‘सोने की बिस्किट’ के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को ठगों ने एक महिला को सोने की बिस्किट का लालच देकर उसके कान की सोने की बाली ठग ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    पीड़ित महिला माधुरी देवी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक से अपने घर मालचक जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। महिला के अनुसार, ऑटो चालक ने उन्हें भ्रमित करते हुए दूसरे रास्ते पर ले जाना शुरू कर दिया।

    ऑटो में पहले से बैठे थे दो युवक

    महिला ने बताया कि ऑटो में पहले से दो युवक बैठे हुए थे, जो आपस में किसी सोने की बिस्किट को लेकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को बताया कि उनके पास कीमती सोने की बिस्किट है, जिसे वे घर नहीं ले जा सकते।

    ठगों ने महिला को लालच देते हुए कहा कि यदि वह अपनी पुरानी सोने की बाली उन्हें दे दें, तो बदले में वे उसे सोने की बिस्किट दे देंगे। शुरुआत में महिला को शक हुआ और उसने बिस्किट की जांच किसी सोनार से कराने की बात कही।

    नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर किया भ्रमित

    महिला के अनुसार, ठगों ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि पहले वह अपनी बाली खोलकर हाथ में रखे। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी आंखों में किसी नशीले पदार्थ या केमिकल का इस्तेमाल कर दिया, जिससे वह पूरी तरह भ्रमित हो गई।

    महिला को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही आरोपी उसकी सोने की बाली लेकर फरार हो गए। बाद में दरधा पुल के पास महिला को ऑटो से उतार दिया गया।

    पीड़िता के अनुसार, बदमाश करीब आठ आना वजन की सोने की बाली लेकर भागे हैं।

    शहर में फिर सक्रिय हुआ ठगी गिरोह

    घटना के बाद शहर में एक बार फिर ऐसे ठग गिरोहों की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी अरवल मोड़ और फिदा हुसैन मोड़ जैसे इलाकों में इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    लोगों ने आरोप लगाया कि कई मामलों में ऑटो चालकों की भूमिका भी संदिग्ध रहती है, क्योंकि वे यात्रियों को सुनसान रास्तों पर ले जाकर ठगों की मदद करते हैं।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के लालच में न आएं और किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दी जा रही संदिग्ध वस्तु या प्रस्ताव पर तुरंत सतर्क हो जाएं।

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठग गिरोह अक्सर भोले-भाले लोगों को सोने, पैसे या अन्य कीमती सामान का लालच देकर अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे मामलों में सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    भादरा के विवेकानंद हॉस्पिटल को 7 लाख रुपये की बड़ी सौगात, लुहारीवाला परिवार ने गाइनो ओटी के लिए दिया सहयोग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भादरा स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग…

    Continue reading
    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर साइंस पार्क का किया अवलोकन, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने विकसित भारत विकास गौरव यात्रा के अंतर्गत अजमेर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *