• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से मचा हड़कंप, 10 घंटे बाद भी हमलावरों की तलाश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जारी हिंसा के बीच बीजेपी नेता एवं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने से राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है। घटना को 10 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है।

    जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:15 बजे उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम स्थित दोहरिया इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक छोटी कार ने उनकी गाड़ी को रोका, जिसके बाद बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

    हमले में चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेर भी गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में विदेशी पिस्टल, संभवतः ऑस्ट्रियन ग्लॉक का इस्तेमाल किया गया। घटनास्थल से कारतूस बरामद किए गए हैं। हमले में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है, जिसकी नंबर प्लेट कथित तौर पर फर्जी बताई जा रही है।

    DGP सिद्धनाथ गुप्ता ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना की साजिश का पता लगाने में जुटी हुई है।

    घटना के बाद बीजेपी ने इसे “टारगेट किलिंग” करार दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने पहले रेकी की थी और यह एक सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। हालांकि उन्होंने किसी संगठन का नाम लेने से इनकार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कानून हाथ में न लेने की अपील की।

    वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी हत्या की निंदा करते हुए कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव बाद हिंसा में उसके कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया है।

    फिलहाल पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और राजनीतिक बयानबाजी के बीच राज्य का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *