इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में हुए विवाद के बीच जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर LizLaz ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ नकारात्मक बातें कहने और झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए थे।
यह पूरा मामला तब चर्चा में आया था, जब विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर LizLaz की एक पोस्ट लाइक हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के नाम तेजी से ट्रेंड करने लगे और इस मुद्दे पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में LizLaz ने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थानों और पत्रकारों ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के खिलाफ बयान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, “कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे तक ऑफर किए ताकि मैं विराट कोहली के बारे में गलत बातें कहूं और उन पर ऐसे आरोप लगाऊं जो उन्होंने कभी किए ही नहीं।”
LizLaz ने साफ कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं और वह केवल पैसे या पब्लिसिटी के लिए उनकी छवि खराब नहीं करना चाहतीं।
उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें भारत आने के बाद क्रिकेट में दिलचस्पी हुई और तभी से वह क्रिकेट को फॉलो करने लगीं। LizLaz ने कहा कि उन्हें खास तौर पर Royal Challengers Bengaluru पसंद है, क्योंकि यह टीम उन्हें भारत में सबसे “होमली” महसूस कराती है।
कौन हैं LizLaz?
LizLaz का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उनकी मां जर्मन और पिता दक्षिण अफ्रीकी हैं। वह जर्मन और अफ्रीकांस के अलावा डच, फ्रेंच, रूसी और थोड़ी स्पेनिश भाषा भी बोल सकती हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में MSc की डिग्री हासिल की है और वह एक सर्टिफाइड लाइफसेविंग स्विमर भी हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली LizLaz फूड व्लॉगिंग, ट्रैवल और सॉन्ग राइटिंग में भी रुचि रखती हैं। विराट कोहली को लेकर दिए गए उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।








