• Create News
  • Nominate Now

    ‘मेड इन इंडिया’ की धमक! स्मार्टफोन बना भारत का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद, पेट्रोलियम और हीरा रह गए पीछे।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत बना स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का ग्लोबल हब.

    भारत ने वैश्विक बाजार में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्मार्टफोन को अपना सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बना लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से 24.14 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट हुए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 55% की वृद्धि है।

    अमेरिका बना सबसे बड़ा खरीदार
    १. अकेले अमेरिका को भारत ने 10.6 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए।
    २. एक साल पहले यही आंकड़ा 5.57 बिलियन डॉलर था, यानी 100% की वृद्धि।
    ३. यह साबित करता है कि अमेरिका जैसे विकसित देश भी अब भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी पर भरोसा करने लगे हैं।

    अन्य प्रमुख निर्यात गंतव्य
    १. देश स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (FY 2024-25)
    २. अमेरिका $10.6 बिलियन
    ३. नीदरलैंड $2.2 बिलियन
    ४. इटली $1.26 बिलियन
    ५. चेक गणराज्य $1.17 बिलियन
    ६. जापान (टोक्यो) $520 मिलियन

    FY 2022-23 में टोकियो को केवल $120 मिलियन का निर्यात हुआ था, जो अब 4 गुना बढ़ चुका है।

    सरकार की रणनीति और PLI योजना का असर
    १. इस उछाल के पीछे भारत सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) और मैन्युफैक्चरिंग-फ्रेंडली पॉलिसी है। पिछले दो वर्षों में भारत में iPhone निर्माण यूनिट्स सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन केंद्र खुले हैं।
    २. Apple, Samsung और अन्य कंपनियाँ चीन से अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही हैं।
    ३. मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट थोड़ी बढ़ी है, लेकिन राजनीतिक स्थिरता और सप्लाई चेन की मजबूती के कारण भारत पर भरोसा बढ़ा है।

    अब भारत किसे पछाड़ चुका है?
    स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अब भारत से होने वाले पेट्रोलियम उत्पादों और हीरे के निर्यात से भी आगे निकल चुका है, जो अब तक शीर्ष पर रहे थे।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    देश में दलित और आदिवासी समुदाय पर हमले बढ़े, मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश में दलितों और आदिवासी समुदायों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई बहस छेड़…

    Continue reading
    प्रेमानंद महाराज की माधुकरी परंपरा: ब्रजवासियों के घरों में आज भी गूंजती श्रद्धा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ब्रज की गलियों में आज भी वही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा दिखाई देती है, जो सदियों से चली आ रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *