




सीजफायर के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड 98,168 रुपये और सिल्वर 1,05,962 रुपये पर पहुंचा।
नई दिल्ली / मुंबई: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच आई सीजफायर की बड़ी खबर का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। 24 जून 2025 (मंगलवार) को सोने और चांदी के भावों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की मांग में कमी देखी जा रही है।
MCX पर सोने और चांदी के ताजा रेट:
गोल्ड फ्यूचर्स (Gold Futures): ₹98,168 प्रति 10 ग्राम (1.23% गिरावट)
सिल्वर फ्यूचर्स (Silver Futures): ₹1,05,962 प्रति किलो (0.75% गिरावट)
भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (24 जून 2025):
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
मुंबई ₹91,550 ₹99,870
दिल्ली ₹92,440 ₹1,00,830
अहमदाबाद ₹91,600 ₹99,920
पटना ₹91,600 ₹99,920
हैदराबाद ₹91,550 ₹99,970
कोलकाता ₹91,550 ₹99,970
चेन्नई ₹91,550 ₹99,970
क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि सीजफायर के बाद निवेशकों ने जोखिम से जुड़ी संपत्तियों की ओर रुख किया है।
इसके साथ-साथ, डॉलर की मजबूती, क्रूड में गिरावट, और वैश्विक बाजार की स्थिरता जैसे कारकों ने भी इस गिरावट को बढ़ावा दिया।
सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक:
१. डॉलर की अंतरराष्ट्रीय कीमतें
२. रुपये का एक्सचेंज रेट
३.अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और तनाव
४. वैश्विक मांग और आपूर्ति
५. भारत में आयात शुल्क और टैक्स
क्या निवेश के लिए सही समय है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। आने वाले महीने में यदि भू-राजनीतिक तनाव फिर बढ़ता है या महंगाई बढ़ती है, तो सोने की कीमतें फिर से तेज़ी पकड़ सकती हैं। निवेशकों को लॉन्ग टर्म व्यू के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com