• Create News
  • Nominate Now

    2030 तक 100 गीगावॉट का लक्ष्य: अडानी ने AGM में कहा- जब हौसला हो तो फासला क्या है।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अक्षय ऊर्जा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक पर बोले सशक्त विचार, कहा- ग्रीन भारत अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।

    मुंबई: अडानी समूह की मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM 2025) में समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत के भविष्य, ऊर्जा क्षेत्र की क्षमता और राष्ट्रीय संकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विचार साझा किए।

    उन्होंने कहा कि 2030 तक अडानी ग्रीन एनर्जी की कुल उत्पादन क्षमता 100 गीगावॉट तक पहुंचेगी, जिसमें सौर ऊर्जा, पंप हाइड्रो, और थर्मल संयंत्र शामिल होंगे।
    ग्रीन भारत का ऐसा दृश्य तैयार हो रहा है, जो अंतरिक्ष से भी नजर आएगा,” – गौतम अडानी, AGM 2025

    भारत वैश्विक संकटों के बीच शांत और सशक्त:
    गौतम अडानी ने अपने भाषण में मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनौतियों के बीच भारत आज स्थिरता और शांति का उदाहरण बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा:
    जब हौसला हो, तो फिर फासला क्या है। भारत न केवल शांति की कीमत जानता है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर कड़ा जवाब भी देना जानता है।”

    ऑपरेशन सिंदूर और सेना का जिक्र:
    अडानी ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुश्मन को कड़ा संदेश गया है।
    उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को याद करता है जो चुनौतियों का सामना करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

    ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड और निवेश की बड़ी योजनाएं:
    गौतम अडानी ने बताया कि Adani Energy Solutions ने स्मार्ट मीटरिंग और हाई वोल्टेज लिंक के माध्यम से भारत के ऊर्जा ढांचे को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि समूह को ₹44,000 करोड़ के ट्रांसमिशन ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
    हम ऐसा समूह हैं जो बाधाओं के बावजूद सपने देखने की हिम्मत रखता है।”

    धारावी प्रोजेक्ट और अडानी की प्रतिबद्धता:
    AGM में धारावी पुनर्विकास परियोजना का भी जिक्र हुआ जिसे गौतम अडानी ने “हमारा मिशन” बताया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मील का पत्थर होगा।

    2030 तक 31 GW थर्मल क्षमता का लक्ष्य:
    अडानी पावर ने इस वर्ष 100 बिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड पार किया, जो किसी भी प्राइवेट सेक्टर पावर कंपनी के लिए पहली बार हुआ है। कंपनी अब 2030 तक 31 गीगावॉट उत्पादन क्षमता की ओर बढ़ रही है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    नासिक का किसान ₹1.44 करोड़ की धोखाधड़ी का शिकार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफ़ाड़ क्षेत्र का एक 29 वर्षीय किसान शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के बहाने…

    Continue reading
    116 वर्ष की उम्र में भी स्वस्थ: दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग महिला ने बताया लंबी उम्र का राज़

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दुनिया में लंबी उम्र पाना हमेशा से इंसान के लिए कौतूहल और प्रेरणा का विषय रहा है। आज के समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *