• Create News
  • Nominate Now

    ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोना 1 लाख के पार, जानें 16 जून 2025 को आपके शहर का ताजा रेट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा, सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल।

    Gold Price: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और निवेश बाजारों पर दिखने लगा है। इजरायल द्वारा ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मोड़ दिया है, और सोना एक बार फिर उनकी पहली पसंद बन गया है।

    सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं, जो अब तक की ऐतिहासिक ऊंचाई है।

    आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा दाम (सोमवार, 16 जून 2025 सुबह 10 बजे)
    शहर                                            सोना (10 ग्राम)                                        चांदी (1 किलो)
    कोलकाता              ₹1,00,160 (बुलियन), ₹1,00,310 (MCX)                    ₹1,06,456
    मुंबई                      ₹1,00,300 (बुलियन), ₹1,00,310 (MCX)                   ₹1,06,730
    हैदराबाद               ₹1,00,430 (बुलियन)                                                      ₹1,06,910
    दिल्ली                    ₹1,00,100 (बुलियन), ₹1,00,310 (MCX)                    ₹1,06,560
    चेन्नई                      ₹1,00,570 (बुलियन), ₹1,00,310 (MCX)                    ₹1,07,050

    निवेशकों की नजर सोने पर
    पिछले दो दशकों में सोना लगभग 1200% तक महंगा हो चुका है। 2005 में जो दर ₹7,638 प्रति 10 ग्राम थी, वह अब ₹1 लाख के पार चली गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और वैश्विक आर्थिक तनाव की स्थिति में सोना-चांदी सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाते हैं।

    विशेषज्ञ की राय
    वित्तीय सलाहकार अमित तिवारी कहते हैं: “अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सोच रहे हैं, तो सोना आज के समय में भरोसेमंद एसेट साबित हो सकता है। लेकिन तेजी के इस दौर में सावधानी बरतना भी जरूरी है।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    सेना की वर्दी में बिटिया का जबर्दस्त स्वागत, पर खुला बड़ा फर्जीवाड़ा! NCC छात्रा से लाखों की ठगी, ‘आर्मी जॉब’ का झांसा देकर खेला गया बड़ा खेल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एनसीसी (NCC) की…

    Continue reading
    आ गई शुभ घड़ी! जल्द खुलेगा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से बदायूं तक फर्राटा भरेंगे वाहन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। लंबे इंतजार के बाद अब राज्य का सबसे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *